प्रभात खबर आपके द्वार . सुपाईडीह पंचायत के लोगों ने सुनायी समस्याएं

Published at :04 Mar 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर आपके द्वार .  सुपाईडीह पंचायत के लोगों ने सुनायी समस्याएं

बुजुर्गों को नहीं मिल रही पेंशन वार्ड 11 में पेयजल की समस्या बरकरार नाला नहीं रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी जामताड़ा : प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रभात खबर की टीम सदर प्रखंड क्षेत्र के सुपाईडीह पंचायत के वार्ड संख्या 11 पहुंची. जहां वार्ड में रहने वाले लोग […]

विज्ञापन

बुजुर्गों को नहीं मिल रही पेंशन

वार्ड 11 में पेयजल की समस्या बरकरार
नाला नहीं रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
जामताड़ा : प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रभात खबर की टीम सदर प्रखंड क्षेत्र के सुपाईडीह पंचायत के वार्ड संख्या 11 पहुंची. जहां वार्ड में रहने वाले लोग प्रभात खबर के बैनर तले एकजुट हुये. उन लोगों ने वार्ड की समस्याओं से प्रभात खबर को रूबरू कराया. लोगों ने कहा कि दूसरी बार पंचायत चुनाव हुआ है. अब तक वार्ड के लोगों को शौचालय उपलब्ध नहीं कराया गया है. लोग इंदिरा आवास योजना से वंचित है.
जरूरत मंदों को बीपीएल कार्ड नहीं दिया गया है. खाद्य आपूर्ति अधिनियम के तहत यहां के लोगों को राशन नहीं मिल रहा है. इस अवसर पर मुकेश अंसारी, रंजीत राणा, रमेश भंडारी, मोहन भंडारी, संजित राणा, सूरज भंडारी, शंभू मांजी आदि लोग मौजूद थे.
पंचायत में फंड आते ही निबटेगी सारी समस्याएं
प्रभात खबर बैनर के तले अपनी समस्याओं को रखते सुपाईडीह पंचायत के वार्ड संख्या 11 के लोग.
मुहल्ले की समस्या
लोगों ने बताया कि मुहल्ले में आबादी के अनुरूप पेयजल की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है. अधिकांश चापानल से मरम्मति के अभाव में पानी निकलना बंद हो गया है. सड़क किनारे लगे चापानल के समीप नाली नहीं रहने कारण बीच सड़क में गंदा पानी बह रहा है. इस कारण लोगों को अवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. शौचालय निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधि द्वारा लोगों के घरों का सर्वेक्षण किया गया है. लेकिन अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है.
ये भी है परेशानी
गरमी आते ही पेयजल की किल्लत मुहल्ले में होने लगी है. चापानल जवाब देने लगा है. सिंचाई के लिए भी कोई साधन नहीं है. उन्होंने मुहल्ले में पेयजल की समस्या को समय रहते ही दुरुस्त करने की मांग की है.
मायुमं के अध्यक्ष बने राजेश भारती
जामताड़ा : मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष बने राजेश भारती और सचिव प्रणीव दलान. सर्वसम्मति से युवा मंच के सदस्यों ने इन्हें चुना है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मिंटु अग्रवाल ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर नव चयनित अध्यक्ष राजेश भारती ने कहा कि जिस विश्वास के साथ मंच के सदस्यों ने मुझ पर विश्वास दिखाया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. मौके पर सुशील सरावगी, पप्पी अग्रवाल, अमित नारनोलिया, चंदन ने अध्यक्ष का स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola