आज से मिल सकती है सप्लाइ पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी के निर्देश के बाद जिप सदस्य ने हटिया परिसर के पानी टंकी का लिया जायजा कुंडहित : कुंडहित जिप सदस्य भजहरि मंडल ने कुंडहित हटिया परिसर के पानी टंकी का जायजा लिया. पिछले दिनों कुंडहित पहुंचे उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक मार्च तक कुंडहित […]
विज्ञापन
डीसी के निर्देश के बाद जिप सदस्य ने हटिया परिसर के पानी टंकी का लिया जायजा
कुंडहित : कुंडहित जिप सदस्य भजहरि मंडल ने कुंडहित हटिया परिसर के पानी टंकी का जायजा लिया. पिछले दिनों कुंडहित पहुंचे उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक मार्च तक कुंडहित प्रखंड के सभी पानी टंकी को चालू करने का निर्देश दिया था. चालू नहीं होने की स्थिति में जिप सदस्य श्री मंडल को फोन से सूचना देने का निर्देश दिया था. श्री मंडल ने पानी टंकी में लगाये मोटर को देखकर नाराजगी जाहिर की. मोटर छोटा था.
आइएसआइ का निशान नहीं था. पंप ऑपरेटर बुलेट बाद्यकर ने कहा कि पहले का मोटर बड़ा था. जिप सदस्य श्री मंडल ने कहा कि कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता की उदासीनता के कारण कुंडहित के लोगों को पिछले छह: वर्ष तक पानी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि एक मार्च तक पानी लोगों को नहीं मिलने पर उपायुक्त को फोन से सूचना दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




