जायजा . शिकायत के बाद उपप्रमुख पहुंचे प्रखंड कार्यालय

Published at :27 Feb 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
जायजा . शिकायत के बाद उपप्रमुख पहुंचे प्रखंड कार्यालय

गायब मिले पशु चिकित्सक ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पशु चिकित्सक हमेशा गायब रहते हैं. जब उप प्रमुख अस्पताल पहुंचे वाकई वे गायब थे. कार्यालय कक्ष में ताला लटका हुआ था. जामताड़ा : शुक्रवार को उपप्रमुख असीत मंडल ने प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जायजा लिया. इस दौरान पशु चिकित्सक प्रेमचंद्र साव […]

विज्ञापन

गायब मिले पशु चिकित्सक

ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पशु चिकित्सक हमेशा गायब रहते हैं. जब उप प्रमुख अस्पताल पहुंचे वाकई वे गायब थे. कार्यालय कक्ष में ताला लटका हुआ था.
जामताड़ा : शुक्रवार को उपप्रमुख असीत मंडल ने प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जायजा लिया. इस दौरान पशु चिकित्सक प्रेमचंद्र साव दिन के 10 बजकर 50 मिनट तक अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे. जिस कारण प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त की तथा उपायुक्त से मांग की कि उक्त पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत कई ग्रामीणों ने की थी कि उक्त पदाधिकारी हमेशा गायब रहते हैं.
शुक्रवार को निरीक्षण कर यह बातें सच देखी गयी. उपप्रमुख ने कहा कि पदाधिकारी एवं कर्मी को जनता की सेवा करने का पैसा दिया जाता है. वे काम करें अन्यथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को बक्सा नहीं जायेगा. कहा कि प्रमुख एवं उपप्रमुख कार्यालय में बैठेंगे तो कर्मी को सरकार के निर्धारित समय तक बैठना पड़ेगा. कहा कि अधिकारियों के लापरवाही के कारण ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलता है.
उन्होंने प्रखंड के सभी ग्रामीणों ने अपील की कि किसी भी कार्य के लिये सीधे प्रमुख कार्यालय से संपर्क करें. हरसंभव मदद की जायेगी और सरकारी सुविधा मुहैया कराने का पुरा प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola