12 टन कोयला के साथ 12 बैलगाड़ी जब्त

Published at :27 Feb 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
12 टन कोयला के साथ 12 बैलगाड़ी जब्त

नाला : गुप्त सूचना के आधार पर नाला पुलिस ने चिचुरबील नदी घाट पर छापेमारी की. जिसका नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर ने किया. इस दौरान पुलिस ने 12 टन कोयला के साथ 12 बैलगाड़ी को भी जब्त किया. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिलते ही हरकत में आयी और उक्त जगह पर छापेमारी […]

विज्ञापन

नाला : गुप्त सूचना के आधार पर नाला पुलिस ने चिचुरबील नदी घाट पर छापेमारी की. जिसका नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर ने किया. इस दौरान पुलिस ने 12 टन कोयला के साथ 12 बैलगाड़ी को भी जब्त किया. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिलते ही हरकत में आयी और उक्त जगह पर छापेमारी की.

वहीं छापेमारी की भनक लगते ही अवैध कारोबारी भाग खड़े हुए. पुलिस ने मामले को लेकर नाला कांड संख्या 28‍- 16 दर्ज किया है. पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि जब्त किया गया कोयला और बैलगाड़ी गांव के मुखिया के यहां रखा गया है. साथ ही वहां पुलिस के जवान को तैनात कर दिया गया है. मौके पर एएसआइ जवाहर लाल, कामता प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

तेल पाइप लाइन की सुरक्षा को लेकर फैलायी जागरूकता
बरौनी-हल्दिया पाइप लाइन में इन दिनों क्रूड ऑयल की चोरी की खबरों से इंडियन ऑल कंपनी बेहद सतर्क हो गयी है. पुलिस प्रशासन ने भी कंपनी को सुरक्षा के लिए कदम उठाने की सलाह दी है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को कंपनी के कर्मियों ने मॉक ड्रिल तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन िकया. तेलों के रिसाव व उसके चोरी को लेकर ग्रामीणों को प्राथमिक सूचना के साथ बचाव के उपाय भी बताये.
बरौनी-कानपुर तेल पाइप लाइन के तत्वावधान में प्रखंड के पोसोई गांव में शुक्रवार को मॉकड्रील सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभागीय सहायक अभियंता सर्वे के प्रमोद कुमार ने अध्यक्षता ग्रामीणों को जानकारी दी कि तेल पाइप लाइन निर्जन ग्रामीणों क्षेत्रों से होकर गुजरी है. तेल पाइप लाइन हल्दिया से बरौनी तथा बरौनी से कानपुर तक गयी है.
जब कभी तेल पाइप लाइन में रिसाव या तेल की चोरी करने का प्रयास असामाजिक तत्वों द्वारा करते देखे जायें तो इसकी तुरंत सूचना थाने, मुखिया, सरपंच और स्थानीय पेट्रोलियम विभाग के पदाधिकारी को अवश्य दें. सुरक्षा के उपाय आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी. मॉक ड्रिल सह जागरूकता कार्यक्रम में शंकर चौधरी, कृष्ण मुरारी, रविंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, अभियंता शशि किशोर ने भाग लिया और सुरक्षा कैसे की जानी है की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola