देर से पहुंचे अधिकारी, अस्पताल में पूरी रात रही अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : पंचुनिया पंचायत के बेनागरिया नया पंजुनिया पंचायत के मोहली टोला में करीब दो दर्जन लोगों के फूड प्वायजनिंग का शिकार होने के बाद अफरा तफरी की िस्थति पैदा हो गयी. 13 बच्चे भी विषाक्त भोजन के शिकार हुए. जानकारी के मुताबिक बेनागरिया गांव में श्राद्ध का भोज खाने के उपरांत ही कई लोगों […]
विज्ञापन
जामताड़ा : पंचुनिया पंचायत के बेनागरिया नया पंजुनिया पंचायत के मोहली टोला में करीब दो दर्जन लोगों के फूड प्वायजनिंग का शिकार होने के बाद अफरा तफरी की िस्थति पैदा हो गयी.
13 बच्चे भी विषाक्त भोजन के शिकार हुए. जानकारी के मुताबिक बेनागरिया गांव में श्राद्ध का भोज खाने के उपरांत ही कई लोगों को दस्त और उल्टी आनी शुरू हो गयी. कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, वहीं कुछ लोग बेहोश भी होने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया गया. पूरी रात अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
कई अधिकारियों देर से पहुंचने को लेकर भी पीड़ितों के साथ आये लोगों में रोष देखा गया. इलाज के लिए परिजनों को भटकते देखा गया. वहीं व्यवस्था का अभाव व चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज के परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




