अब थानों में लगा विद्युत मीटर

Published at :27 Oct 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
अब थानों में लगा विद्युत मीटर

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के थानों में विद्युत मीटर नहीं लगा होने के कारण विभाग को वर्षों से चूना लग रहा था. इतना ही नहीं जिले में कई पुलिस पदािधकारी ऐसे हैं जिनके आवास में भी मीटर नहीं लगा है. इससे विभाग को हर माह हजारों के राजस्व की हानि हो रही थी. लेकिन सोमवार […]

विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा जिले के थानों में विद्युत मीटर नहीं लगा होने के कारण विभाग को वर्षों से चूना लग रहा था. इतना ही नहीं जिले में कई पुलिस पदािधकारी ऐसे हैं जिनके आवास में भी मीटर नहीं लगा है.
इससे विभाग को हर माह हजारों के राजस्व की हानि हो रही थी. लेकिन सोमवार को पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने इस मामले में पहल की और सख्ती बरतते हुए पूरे जिले के थानों व पुलिस पदाधिकारियों के आवास में िबजली मीटर लगवा दिये हैं.
उन्होंने यह भी कहा है कि जो भी पुलिस पदाधिकारी बिजली बिल जमा नहीं करेंगे उनके वेतन से रुपया काट दिया जायेगा. मौके पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी थानों में एवं पुलिस पदाधिकारियों के आवास पर भी बिजली वैद मीटर लगा दी गयी है एवं समस्त पुलिस एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिमाह बिजली बिल का भुगतान करें. कहा कि ऐसा नहीं करने पर वेतन से पैसा काट कर बिजली बिल भुगतान कर दिया जायेगा. कहा कि मीटर लग जाने से बिजली विभाग के राजस्व में इजाफा होगा. वहीं उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ दीपक खलको के सहयोग की प्रशंसा की. उनके कारण ही त्वरित गति से बिजली मीटर लगना संभव हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola