स्लैब गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम : घर के दरवाजे पर सीमेंट के निमार्णाधीन स्लैब पर शुक्रवार को एक बंदर के कूदने से स्लैब नीचे खेल रहे एक तीन वर्षीय बच्चे पर गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. करीब 50 किलोग्राम वजनी स्लैब बच्चे के चेहरे और गर्दन के बीचो-बीच गिरा. जिससे बच्चे का गला कट […]
विज्ञापन
मिहिजाम : घर के दरवाजे पर सीमेंट के निमार्णाधीन स्लैब पर शुक्रवार को एक बंदर के कूदने से स्लैब नीचे खेल रहे एक तीन वर्षीय बच्चे पर गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. करीब 50 किलोग्राम वजनी स्लैब बच्चे के चेहरे और गर्दन के बीचो-बीच गिरा.
जिससे बच्चे का गला कट गया. घटना रेलपार स्थित राजबाड़ी की है. बच्चा का नाम सौरभ कुमार है. वह मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल के नर्सरी कक्षा में पढ़ता था. हृदय विदारक इस घटना से इलाके का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों ने बच्चे के शव का स्थानीय डोमदाहा श्मशान घाट में दफना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




