अब किस्त में जमा करें बिजली बिल

Published at :20 Oct 2015 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
अब किस्त में जमा करें बिजली बिल

मिहिजाम : मिहिजाम के इलाके में ज्यादा व बकाया बिजली बिल वालों को विभाग ने नयी सुविधा प्रदान की है. ऐसे लोग अब किस्त में अपना बिल जमा कर सकते हैं. सोमवार को विद्युत अवर प्रमंडल संभाग मिहिजाम, नाला, फतेहपुर, कुंडहित के कनीय अभियंता अमित कुमार भगत ने कहा कि पिछले कई महीनों में विभाग […]

विज्ञापन
मिहिजाम : मिहिजाम के इलाके में ज्यादा व बकाया बिजली बिल वालों को विभाग ने नयी सुविधा प्रदान की है. ऐसे लोग अब किस्त में अपना बिल जमा कर सकते हैं. सोमवार को विद्युत अवर प्रमंडल संभाग मिहिजाम, नाला, फतेहपुर, कुंडहित के कनीय अभियंता अमित कुमार भगत ने कहा कि पिछले कई महीनों में विभाग का मासिक टर्नओवर करीब 61 लाख रुपये तक पहुंच गया है.
यह उपभोक्ताओ के सहयोग से ही संभव हो पाया है. उन्होंने इसके लिये जिम्मेदार उपभोक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वैसे उपभोक्ता जिनका बकाया बिजली बिल की राशि ज्यादा है और वे एक साथ पूरी राशि चुकता कर पाने में सक्षम नहीं है तो किस्त में बकाया भुगतान कर सकते हैं. इसलिये जितना सक्षम हो राशि का भुगतान करते रहे ताकि शेष बकाया राशि कम होती रहे. इससे उन्हें अतिरिक्त भार नहीं होगा और विभाग को राजस्व का मुनाफा भी होगा. इसके लिये विद्युत कार्यालय से संपर्क कर जानकारी पा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola