दुर्गापूजा से पहले चालू होगा 500 केवी का ट्रांसफॉर्मर : विधायक

जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बुधवार को दुमका रोड स्थित मुख्य ग्रीड जाकर 50 एमबी का ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने के मामले का निरीक्षण किया. सब सटेशन जाकर जिले में विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा को देखते हुए 500 केबी का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया है. जाे इंदिरा […]
जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बुधवार को दुमका रोड स्थित मुख्य ग्रीड जाकर 50 एमबी का ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने के मामले का निरीक्षण किया. सब सटेशन जाकर जिले में विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा को देखते हुए 500 केबी का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया है. जाे इंदिरा चौक पर लगाया जायेगा. यह दो तीन दिन में काम करना शुरू कर देगा. यह नगरवासियों को दुर्गापूजा व मुहर्रम का तोहफा होगा.
उन्हाेंने कहा विभाग के कार्यपालक अभियंता को दुर्गापूजा के पहले 50 एमबी के ट्रांसफॉर्मर को प्लेटफार्म पर लगाने का काम पूरा करने को कहा गया है. ताकि दुर्गापूजा में बिजली के कारण कोई काम बाधित न हो. कहा वे हर दिन कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
दुर्गापूजा व मुहर्रम मनाये जाने वाले कमेटियों से वे मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं साथ ही उसे पूरा करने का काम कर रहे हैं. मौके पर सुनिल किस्कू, जिवेश्वर मिश्रा, बापी मंडल, इरशादुल हक, मजीद अंसारी, जेकी आजम, मुस्ताक अंसारी, तनवीर आलम, आनंद मरांडी, तपन दास, तपन दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




