झामुमो के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Published at :07 Oct 2015 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जामताड़ा : स्थानीय गांधी मैदान में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में कई झामुमो कार्यकताओं ने नगर अध्यक्ष महावीर सरावगी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर श्री मंडल ने कहा कि इस देश […]

विज्ञापन

जामताड़ा : स्थानीय गांधी मैदान में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में कई झामुमो कार्यकताओं ने नगर अध्यक्ष महावीर सरावगी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर श्री मंडल ने कहा कि इस देश में भाजपा ही मात्र एक एेसी पार्टी है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना चाहती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सर्वांगीन विकास हो रहा है और इस राज्य में भी रघुवर दास के नेतृत्व में विकास हो रहा है. वहीं सदस्यता ग्रहण वाले बजरंग साव, तपन साव, श्यामल कुमार, उत्तम बाउरी, शंकर साव, राहुल रजक, अर्जुन सेन, रजत कृष्णा, फिरोज रवानी आदि थे. मौके पर नगर महामंत्री सुकुमार सर्खेल, अनुप पांडे, प्रकाश दुबे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola