इंटर साइंस के पेंडिंग रिजल्ट का मामला गहराया

प्रतिनिधि, नाला इंटर महाविद्यालय नाला में हाल ही में प्रकाशित इंटर साइंस परीक्षा का रिजल्ट में 97 छात्र- छात्राओं का पेंडिंग रिजल्ट का मामला अब गहराने लगा है. ज्ञात हो कि झारखंड अधिविदि परिषद के तत्वावधान में इंटर साइंस परीक्षा के लिए नाला में दो सेंटर बनाये गये हैं. इंटर कॉलेज के कुल 448 विज्ञान […]
प्रतिनिधि, नाला इंटर महाविद्यालय नाला में हाल ही में प्रकाशित इंटर साइंस परीक्षा का रिजल्ट में 97 छात्र- छात्राओं का पेंडिंग रिजल्ट का मामला अब गहराने लगा है. ज्ञात हो कि झारखंड अधिविदि परिषद के तत्वावधान में इंटर साइंस परीक्षा के लिए नाला में दो सेंटर बनाये गये हैं. इंटर कॉलेज के कुल 448 विज्ञान के छात्रों ने टेन प्लस टू विद्यालय नाला से परीक्षा दी है. परीक्षा का नतीजा निकलने से वैसे 97 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अब भी पेंडिंग है. इस सिलसिले में बुधवार को एक जांच टीम ने नाला कॉलेज का जायजा लिया. जिसमें शामिल कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र माजी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्शीला सोरेन ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कई छात्रों से गोपनीय तरीके से पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




