नाबालिग लड़के की जबरन शादी का आरोप

Published at :20 May 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़के की जबरन शादी का आरोप

जामताड़ा कोर्ट . नाबालिग लड़के का अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ शादी कराये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. लड़के के पिता शाहिद मुर्मू ने सीजेएम के न्यायालय में ओपीन टुडू सहित रुपाइडीह गांव के पांच ग्रामीणों के विरुद्ध परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगाया है. शाहिद मुर्मू ने न्यायालय में […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट . नाबालिग लड़के का अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ शादी कराये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. लड़के के पिता शाहिद मुर्मू ने सीजेएम के न्यायालय में ओपीन टुडू सहित रुपाइडीह गांव के पांच ग्रामीणों के विरुद्ध परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगाया है. शाहिद मुर्मू ने न्यायालय में एक अलग आवेदन दे अपने बेटे गोपाल मुर्मू को ढूंढ़ निकालने की मांग की है. गोपाल मुर्मू को ढूंढ़ निकालने के लिये सर्च वारेंट जामताड़ा पुलिस को भेजा जायेगा. श्री मुर्मू ने बताया कि उसके बेटे का उम्र 17 वर्ष है. उसकी जबरन शादी 14/15 वर्ष की नाबालिग लड़की सोनिया टुडू से करा दिया गया है. गोपाल को ओपीन टुडू कहीं छिपा कर रखे हैं. श्री मुर्मू ने बताया कि ओपीन टुडू एवं उनके सहयोगी चाइल्ड मैरेज एक्ट 2000 का उल्लंघन कर मेरे बेटे की शादी कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola