300 बालिकाओं को आवासन की आफत

Published at :19 May 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
300 बालिकाओं को आवासन की आफत

पांच सालों में भी अधूरा विद्यालय भवन कुंडहित : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पांच वर्षो से निर्माणाधीन है. नाला और कुंडहित में एक साथ भवन निर्माण शुरू हुआ था. दो वर्ष पहले ही नाला में भवन बन तैयार हो गया और उसमें विद्यालय शिफ्ट हो गया. लेकिन कुंडहित का कस्तूरबा भवन अबतक अधूरा है. अभी […]

विज्ञापन
पांच सालों में भी अधूरा विद्यालय भवन
कुंडहित : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पांच वर्षो से निर्माणाधीन है. नाला और कुंडहित में एक साथ भवन निर्माण शुरू हुआ था. दो वर्ष पहले ही नाला में भवन बन तैयार हो गया और उसमें विद्यालय शिफ्ट हो गया. लेकिन कुंडहित का कस्तूरबा भवन अबतक अधूरा है. अभी भी भवन में पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं हो पायी है.
जिस कारण प्रखंड परिसर के बीआरसी भवन और पंचायत मंडप में विद्यालय संचालित हो रहा है. जिसमें बेड की कमी के कारण बच्चियों को परेशानी हो रही है. वर्तमान में 300 बच्चियां पठन-पाठन कर रही है. विद्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार संवेदक को बार-बार विभाग व प्रशासन के द्वारा सूचना देने के बाद भी अब तक विद्यालय में बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं करवायी गयी है.
क्या कहती है वार्डन
वार्डन इंदु कुमारी ने कहा कि नये भवन में पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं है. इसलिए नये भवन में विद्यालय को शिफ्ट करने में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola