जीवनांक सांख्यिकी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Published at :08 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जीवनांक सांख्यिकी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

फोटो : 08 जाम 18,19प्रतिनिधि, कुंडहित विक ास भवन में जीवनांक सांख्यिकी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के तौर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अभय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया. श्री सिंह ने कहा कि जन्म और मृत्यु पर आगामी कार्य योजना […]

विज्ञापन

फोटो : 08 जाम 18,19प्रतिनिधि, कुंडहित विक ास भवन में जीवनांक सांख्यिकी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के तौर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अभय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया. श्री सिंह ने कहा कि जन्म और मृत्यु पर आगामी कार्य योजना निर्भर करती है. उन्होंने सभी सेविकाओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में होने वाले जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया. साथ ही प्रपत्र भर कर पंचायत सचिवों के पास भेजने की बात कही. मौके पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सच्चिदानंद सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विनोद कुमार सहाय मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola