विद्यालय व्यवस्था को ले बीइइओ ने सिखाये तरीके

नारायणपुर . बीआरसी भवन में गुरुवार को बीआरपी व सीआरपी की एक आवश्यक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय संचालन के बारे में विस्तार से बात की गयी और कई आवश्यक निर्देश दिये. बीइइओ ने कहा कि प्रयास कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल करना है. […]
नारायणपुर . बीआरसी भवन में गुरुवार को बीआरपी व सीआरपी की एक आवश्यक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय संचालन के बारे में विस्तार से बात की गयी और कई आवश्यक निर्देश दिये. बीइइओ ने कहा कि प्रयास कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल करना है. वहीं विद्यालयों में प्रति सप्ताह तीन दिन फल एवं अंडा देना सुनिश्चित किया जाय. मौके पर बीइइओ ने जानकारी देते कहा कि शत-प्रतिशत उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को ग्रीन रिबन लगाया जाय. इसका अनुपालन नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीपीओ अनामिका हांसदा, सीआरपी राघवेंद्र नारायण सिंह, प्रताप कुमार गुप्ता, सोहन कुमार, संतोष यादव एवं नसीतुर रब आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










