मजदूरों का हो रहा निबंधन

Published at :07 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों का हो रहा निबंधन

प्रतिनिधि, कुंडहितअसंगठित मजदूरों को स्मार्ट निबंधन कार्ड देने के लिए गुरुवार को विशेष शिविर लगाया गया. इसके लिए मौके पर मजदूरों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड की छायाप्रति जमा ली गयी. यह शिविर 10 मई तक चलेगा. स्मार्ट कार्ड के लिए ढ़ाई एकड़ से कम भूमि वाले वैसे मजदूर जिनकी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहितअसंगठित मजदूरों को स्मार्ट निबंधन कार्ड देने के लिए गुरुवार को विशेष शिविर लगाया गया. इसके लिए मौके पर मजदूरों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड की छायाप्रति जमा ली गयी. यह शिविर 10 मई तक चलेगा. स्मार्ट कार्ड के लिए ढ़ाई एकड़ से कम भूमि वाले वैसे मजदूर जिनकी मासिक आय ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार तथा शहरी क्षेत्र में बारह सौ से कम हो अथवा वैसे मजदूर जो मासिक 6000 से कम कमाते है का निबंधन किया जा रहा है. इसके बाद उन्हें स्मार्ट कार्ड मुहैया कराया जायेगा. इस काम में श्रम विभाग स्वयंसेवी संस्था प्रगति का सहयोग ले रही है. गुरुवार को शिविर में संस्था के प्रशांत माजी, सुकु मार मंडल, सुधामय माजी, लगेन हांसदा, मनसा मरांडी, प्रेम हांसदा आदि मौजूद थे.श्रम निरीक्षक ने किया निरीक्षणश्रम निरीक्षक सुमन तिर्की ने भी निबंधन शिविर का निरीक्षण किया. निबंधन कार्य पर संतोष जाहिर की और कहा अधिक से अधिक मजदूरों का निबंधन हो इसपर पूरा ध्यान दिया जाय. मौके पर प्रगति संस्था के सचिव विजय कुमार, सुकु मार मंडल, सुधामय माजी, मनसा मरांडी, लगेन हांसदा आदि उपस्थित रहे.——————————————–फोटो : 07 जाम 11शिविर का निरीक्षण करती श्रम निरीक्षक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola