दो दिनों से शहर पेट्रोल नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान

फोटो : 06 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा दो दिनों से शहर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. वहीं पेट्रोल के लिए बाइक से लेकर कार वाले शहर में भटक रहे हैं. आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में रोष देखा जा रहा है. जबकि कई बाइक व कार मालिकों को […]
फोटो : 06 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा दो दिनों से शहर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. वहीं पेट्रोल के लिए बाइक से लेकर कार वाले शहर में भटक रहे हैं. आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में रोष देखा जा रहा है. जबकि कई बाइक व कार मालिकों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के मुताबिक शहर के एक पेट्रोल पंप पर लोगों को काम चलाने के लिए एक-एक लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराया गया. जिससे कई लोगों को कुछ राहत हुई. ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से लोग पेट्रोल पंप से खाली हाथ लौट रहे हैं. पंप मालिक कपीस पशुरामका ने बताया कि हम लोगों को पेट्रोल डिपो से मिल ही नहीं रहा है. जिस कारण ऐसी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










