वजन दिवस को ले आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक

फोटो : 05 जाम 06 उपस्थित सेविका प्रतिनिधि, नारायणपुर वजन दिवस की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक विशेष बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ आलोका चौधरी ने की. सभी सेविकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 7 मई से 14 मई तक प्रखंड […]
फोटो : 05 जाम 06 उपस्थित सेविका प्रतिनिधि, नारायणपुर वजन दिवस की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक विशेष बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ आलोका चौधरी ने की. सभी सेविकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 7 मई से 14 मई तक प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वजन दिवस मनाया जायेेगा. इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र के पोषक क्षेत्र में पड़ने वाले सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्तर का निर्धारण किया जायेेगा. इसके तहत सामान्य बच्चे, पोशकर्ता वाले बच्चे एवं कुपोषित बच्चे को चिह्नित किया जायेगा. ताकि इन्हें उपचार सही समय पर किया जाये. इसका अंतिम रिपोर्ट आंगनबाड़ी केन्द्र सेविका द्वारा 15 मई को जमा करना है. वहीं इसके अलावा सभी प्रकार के पंजियों का संधारण की जानकारी भी दी गयी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका निशा कुमारी, रेखा राम, उषा कुमारी समेत सेविका पंचमा देवी सहित कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










