सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना : दुमका-नाला मुख्यमार्ग पर पिकअप वैन ने मारी टक्कर दलाही : दुमका-नाला मुख्यमार्ग पर दलाही बस पड़ाव के समीप रविवार के सुबह करीब नौ बजे पिकअप भान और एक बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटना स्थल में ही मौत हो गयी़ बाइक सवार राजेन्द्र मिर्धा अपने घर तिलावाद से पूजा सामग्री […]
विज्ञापन
दुर्घटना : दुमका-नाला मुख्यमार्ग पर पिकअप वैन ने मारी टक्कर
दलाही : दुमका-नाला मुख्यमार्ग पर दलाही बस पड़ाव के समीप रविवार के सुबह करीब नौ बजे पिकअप भान और एक बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटना स्थल में ही मौत हो गयी़ बाइक सवार राजेन्द्र मिर्धा अपने घर तिलावाद से पूजा सामग्री लेने दलाही जा रहा था. इसी क्रम में नाला की ओर से आ रही पिकअप भान डब्ल्यूवी 53वी 2650 से टकरा गया.
मृतक के परिजनों घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीण के सहयोग से सड़क जाम कर दिया़ सड़क जाम में दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लग गयी़ परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थ़े घटना स्थल पर मसलिया पुलिस पहुंची तथा मृतक की विधवा रीता देवी के बयान पर पिकअप वैन के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया़
मसलिया बीडीओ चंद्रजीत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर आश्रित को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत तत्काल दस हजार रुपये प्रदान किया. बीडीओ के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ. शव को मसलिया पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिये दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










