जामताड़ा में पदस्थापित थाना प्रभारी को राष्ट्रपति पुरस्कार

Published at :25 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में पदस्थापित थाना प्रभारी को राष्ट्रपति पुरस्कार

गढ़वा जिला के भंडरिया के जंगल में उग्रवादियों से मुठभेड़ में साहसिक कार्य करने को लेकर ये पुरस्कार दिया जायेगाघटना 2006 की हैफोटो : 25 जाम 51 हरि प्रसाद साहा प्रतिनिधि, नारायणपुर साहसिक कार्य करने वाले जामताड़ा में पदस्थापित थाना प्रभारी हरी प्रसाद साहा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इसकी अधिसूचना जारी कर […]

विज्ञापन

गढ़वा जिला के भंडरिया के जंगल में उग्रवादियों से मुठभेड़ में साहसिक कार्य करने को लेकर ये पुरस्कार दिया जायेगाघटना 2006 की हैफोटो : 25 जाम 51 हरि प्रसाद साहा प्रतिनिधि, नारायणपुर साहसिक कार्य करने वाले जामताड़ा में पदस्थापित थाना प्रभारी हरी प्रसाद साहा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. उन्हें गढ़वा जिला के भंडरिया थाना क्षेत्र के घने जंगल में उग्रवादियों से मुठभेड़ में उग्रवादियों को मुंह तोड़ जवाब के लिये इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इसकी सूचना डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमएचए डॉट निक डॉट इन पर दे दी गयी है. संबंध में थाना प्रभारी हरी प्रसाद साहा ने बताया की यह घटना वर्ष 2006 की है. उग्रवादियों ने पुलिस के काफिले पर एकाएक हमला कर दिया. जिसका उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया. जिसमें कई उग्रवादी मारे गये. वहीं कई ने सरेंडर भी किया था. मामले में पुलिस ने भारी मात्रा में गोला बारूद जब्त किया था. संबंध में जामताड़ा एसपी नागेंद्र चौधरी ने बताया की इसकी सूचना केंद्र को पूर्व में भेजी गयी थी. हालांकि अभी तक इसकी सूचना मुझे नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola