व्यापार विस्तार मेला का हुआ उदघाटन

Published at :22 Jan 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
व्यापार विस्तार मेला का हुआ उदघाटन

मेला स्थानीय लोगों के लिए लाभदायक : डीसीफोटो : 22 जाम 14 मेला का उदघाटन करते उपायुक्त, 15 उपस्थित लोगनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय नगर भवन में नव किरण संस्था द्वारा व्यापार विस्तार मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुकमनी हेंब्रम, अनुमंडल पदाधिकारी […]

विज्ञापन

मेला स्थानीय लोगों के लिए लाभदायक : डीसीफोटो : 22 जाम 14 मेला का उदघाटन करते उपायुक्त, 15 उपस्थित लोगनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय नगर भवन में नव किरण संस्था द्वारा व्यापार विस्तार मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुकमनी हेंब्रम, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपायुक्त श्री सिंह ने मेला को स्थानीय लोगों के लिए लाभदायक बताया. कहा आने वाले समय में इस मेला को संस्था द्वारा और भी विस्तृत रूप दिया जायेगा. वही विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने कहां की पिछले सात साल से इस मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिये नव किरण संस्था के सचिव बधाई के पात्र हैं. मौके पर सिविल सर्जन डॉ वीके साहा, पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola