ओके.... नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

Published at :22 Jan 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

फोटो: 22 जाम 01 शिविर का उदघाटन करते जिप अध्यक्ष, 02 रक्तदान करते युवक नाला . नेताजी जयंती समारोह 2015 का शुभारंभ नाला इंटर कॉलेज परिसर स्थित नेताजी मूर्ति स्थल पर झंडोत्तोलन कर प्राचार्य भानुरंजन ठाकुर ने किया. तत्पश्चात पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई. युवा सैनिक संघ द्वारा नेताजी जयंती समारोह पर दो […]

विज्ञापन

फोटो: 22 जाम 01 शिविर का उदघाटन करते जिप अध्यक्ष, 02 रक्तदान करते युवक नाला . नेताजी जयंती समारोह 2015 का शुभारंभ नाला इंटर कॉलेज परिसर स्थित नेताजी मूर्ति स्थल पर झंडोत्तोलन कर प्राचार्य भानुरंजन ठाकुर ने किया. तत्पश्चात पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई. युवा सैनिक संघ द्वारा नेताजी जयंती समारोह पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कि या गया है. रूनाकुड़ा घाट पर काली मंदिर के समीप संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुकुमनी हेंब्रम ने की. शिविर में आसनसोल एसडी हॉस्पिटल ब्लड बैंक के विशेषज्ञ डॉ प्रवीर धर के नेतृत्व में ब्लड संग्रह किया गया. मौके पर धर्मेंद्र मिस्त्री, मुकेश कुमार, मलय घोष, विवेक नाथ, साधन मंडल, संजीत डोकानिया, पूर्वचंद्र बाउरी, मो नुर अंसारी सहित 80 युवक ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिप अध्यक्ष ने युवाओं को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. मौके पर संचालक महेश्वर घोष, राजू दास, कांचन खां, बहादुर मित्र, कामदेव मिर्धा, सिंटू सिंह, संजीव ठाकुर, रसमय माजी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola