ePaper

फतेहपुर में 22, 564 एक्टिव मनरेगा मजदूरों का होगा ई-केवाईसी

Updated at : 15 Oct 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
फतेहपुर में 22, 564 एक्टिव मनरेगा मजदूरों का होगा ई-केवाईसी

फतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड की पंद्रह पंचायतों में 22,564 एक्टिव मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी होगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

एआइ नियंत्रित एप से होगा मनरेगा मजदूरों कार्य दिवस अंकित राजेश चौधरी, फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड की पंद्रह पंचायतों में 22,564 एक्टिव मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी होगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह कार्य अक्तूबर के अंत पूरा करने का निर्देश जारी किया गया है. वहीं, जिन मजदूरों का ई-केवाईसी नहीं होगा उन्हें योजना में काम मिलना मुश्किल हो जायेगा, वहीं जो मजदूरों कार्य स्थल पर उपस्थित रहेंगे, उन्हीं की हाजिरी लगेगी, जिसमें कार्यों में पारदर्शिता आयेगी. ई-केवाईसी के दौरान दो-तीन बार पलक झपकाना पड़ेगा. पलक झपकाते ही फोटो एनएमएमएस (नेशनल माेबाइल मानिटरिंग सिस्टम) एप में अपलोड हो जायेगा. यह जिम्मेदारी रोजगार सेवकों को दी गयी है. ई-केवाईसी पूरा होने के बाद जब मजदूर कार्य स्थल पर काम करने के लिए जायेंगे, तो वहां पर एआइ नियंत्रित इस ऐप पर हाजिरी ली जायेगी. उस वक्त मजदूर का वास्तविक चेहरा ही पकड़ में आएगा, यदि उसके स्थान पर कोई दूसरा गया है, जिसका ई-केवाईसी नहीं है तो उसे एप रिजेक्ट कर देगा. इसी एप के माध्यम से मजदूर का कार्य दिवस भी अंकित किया जायेगा. इससे ग्राम पंचायतें फर्जी मास्टर रोल निकालकर गड़बड़ी नहीं कर सकेंगी. पंचायतवार एक्टिव मनरेगा मजदूरों की संख्या बनूडीह में 1575, बिंदापाथर में 1272, खमारबाद में 2361, पालाजोरी में 1663, धसनिया में 1335, बामनडीह में 1518, चापुड़िया में 1246, सिमलडूबी में 1947, फतेहपुर में 1062, बानरनाचा में 1505, आगैया सरमुंडी में 1243, शिमलाडंगाल में 1683, जामजोड़ी में 1709, डुमरिया में 1276, आसानबेड़ियां में 1169 कुल 22,564 मनरेगा मजदूर हैं. – क्या कहते हैं बीपीओ – मनरेगा बीपीओ ने बताया कि मनरेगा मजदूरों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. अक्तूबर के अंत तक सभी पंचायतों के मजदूरों का ई-केवाईसी करना है. इसके लिए सभी रोजगार सेवकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं. -प्रदीप टोप्पो, बीपीओ, मनरेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola