रोजगार मेला में 148 युवा किये गये चयनित व 127 हुए शॉर्टलिस्टेड

Updated:
विज्ञापन
रोजगार मेला में 148 युवा किये गये चयनित व 127 हुए शॉर्टलिस्टेड

जामताड़ा. जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, जामताड़ा परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 15 कंपनियों ने लिया भाग संवाददाता, जामताड़ा. जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, जामताड़ा परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने बताया कि मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए और नियोजनालय में निबंधित कुल 293 युवाओं ने अपनी योग्यता और इच्छानुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन दिया. इसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से 148 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन किया गया, जबकि 127 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया. बताया कि जिला नियोजनालय का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अभिरुचि एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करना है. समय-समय पर विभागीय निर्देशों के आलोक में रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. यह रोजगार मेला इस वित्तीय वर्ष का प्रथम रोजगार मेला है. उन्होंने कहा कि आयोजित रोजगार मेले में कुल 15 निजी कंपनियों/संस्थाओं यथा श्याम स्टील लिमिटेड, आसनसोल, बदलाव फाउंडेशन, सानवी ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, एक्सप्रेस जॉब कंसल्टेंसी, अंजनी फेरो एलॉयज, जीएसए फाउंडेशन, एसआइएस लिमिटेड, बिरसा सिक्योरिटी एंड सुपर सर्विसेज, एबी इंडिया सर्विसेज, सेवा सहयोग सिक्योरिटीज, बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरटी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं वेनोदा सर्विस लिमिटेड शामिल हुई. मौके पर आइटीआइ, प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार, यूडीसी महेश कुमार आनंद, संजय कुमार यादव सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola