झारखंडः केरल से सकुशल लौटे जामताड़ा के 21 बच्चे

जामताड़ाः एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस से गुरुवार को जामताड़ा जिले के 21 बच्चों केरल से वापस लौट आये. दोपहर करीब 2 बजे चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर ये बच्चे, केरल के 13 अधिकारियों के साथ उतरे. यहां से बच्चों को प्रशासन की बस से जामताड़ा ले जाया गया. यहां कुछ दिन तक ये बच्चे प्रशासन की देख-रेख में […]
जामताड़ाः एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस से गुरुवार को जामताड़ा जिले के 21 बच्चों केरल से वापस लौट आये. दोपहर करीब 2 बजे चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर ये बच्चे, केरल के 13 अधिकारियों के साथ उतरे.
यहां से बच्चों को प्रशासन की बस से जामताड़ा ले जाया गया. यहां कुछ दिन तक ये बच्चे प्रशासन की देख-रेख में रहेंगे. बच्चों की मेडिकल जांच भी होगी. सभी बच्चे 8 से 14 वर्ष के हैं. रेलवे स्टेशन व बाहर में बच्चों को देखने के लिए काफी भीड़ लगी थी. बच्चों में अब्दुल करीब, महमूद आलम आदि ने बताया कि वे एक मदरसे में पढ़ाई कर रहे थे. उन्हें वहां उर्दू पढ़ाया जा रहा था. गौरतलब है कि इन बच्चों के बारे में केरल पुलिस के खुलासे के बाद इनको लाने का प्रयास कई दिनों से किया जा रहा था. ‘
रिसीव करने पहुंचे पदाधिकारी
चित्तरंजन स्टेशन पर बच्चों को रिसीव करने जिला प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे थे. एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, डीएसपी राजबली शर्मा, थाना प्रभारी रवि ठाकुर, इंस्पेक्टर अमरनाथ ठाकुर के अलावा मिहिजाम के पूर्व नपं अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




