लूट की घटना के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं

Updated at : 06 Jun 2014 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं

जामताड़ा : जिले में इन दिनों आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा. मई माह में करमाटांड थाना क्षेत्र में दो दिनों में दो लूट की बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस अब तक अपराधियों का कोई भी सुराग नहीं ढूंढ पायी. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व वाहन खरीदने आ रहे मो मुस्तकीम […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिले में इन दिनों आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा. मई माह में करमाटांड थाना क्षेत्र में दो दिनों में दो लूट की बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस अब तक अपराधियों का कोई भी सुराग नहीं ढूंढ पायी. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व वाहन खरीदने आ रहे मो मुस्तकीम से एक लाख 50 हजार रुपये तथा शराब व्यापारी के मुंशी कमलेश यादव से तीन लाख 40 हजार की लूट हुई थी.

दो दिनों पूर्व जामताड़ा शहर के एक व्यवसायी विनोद नारनोलिया से बीच शहर में 72 हजार रुपये की लूट अपराधियों ने कर ली थी. वहीं प्रसिद्ध व्यवसायी के मुंशी को गोलीमार कर अपराधियों ने दो लाख 50 हजार रुपये लूट लिये तथा कुछ दिन पूर्व मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी कर ली गयी थी. मिहिजाम थाना क्षेत्र में भी चोरों ने कई चोरी की घटना को हाल ही में अंजाम दिया है. क्षेत्र में बढ़ी आपराधिक घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola