जनता दरबार में 12 आवेदनों का हुआ निष्पादन

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ जमाले राजा ने प्रखंडस्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ जमाले राजा ने प्रखंडस्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में कुल 16 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी, जिनमें से 12 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. नगरी पंचायत की निवासी रायधानी गोराई ने पिछले कुछ महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर बीडीओ ने तत्काल महिला को राशन उपलब्ध कराया. शेष बचे आवेदनों को संबंधित विभागों को शीध्र निष्पादन के लिए भेजा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगाया जा रहा है. इसमें आमजनों की शिकायतें सुनकर उसका समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola