100 किलो भांग जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चार कपड़े ढोने के बैग व एक थैले में छिपा कर रखा था नशे का सामान मिहिजाम : पटना पुरी एक्सप्रेस से रेल पुलिस एवं आरपीएफ ने तस्करी कर ले जाये जा रहे करीब 100 किलो भांग के डस्ट को बरामद किया है. भांग का डस्ट ट्रेन के (एस टू) स्लीपर बोगी से बरामद किया […]
विज्ञापन
चार कपड़े ढोने के बैग व एक थैले में छिपा कर रखा था नशे का सामान
मिहिजाम : पटना पुरी एक्सप्रेस से रेल पुलिस एवं आरपीएफ ने तस्करी कर ले जाये जा रहे करीब 100 किलो भांग के डस्ट को बरामद किया है. भांग का डस्ट ट्रेन के (एस टू) स्लीपर बोगी से बरामद किया गया है. बर्थ के नीचे इस भांग को चार कपड़े ढोने के बैग व एक थैले में छिपा कर रखा गया था. इस मामले में मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. चितरंजन रेल थाना प्रभारी किशुन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभाग के निर्देश पर आरपीएफ व रेल पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया है.
चितरंजन जीआरपी व आरपीएफ के सदस्य ने मधुपुर स्टेशन पर पटना पूरी एक्सप्रेस के बोगियों की पड़ताल कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेन के (एस टू) स्लीपर बोगी के एक बर्थ में नीचे रखे हुए पांच भारी बैग पर संदेह होने पर यात्रियों से जानकारी मांगी गयी. लेकिन किसी भी यात्री ने इस पर अपना दावा नहीं जताया. जहां इसे खोले जाने पर भांग जैसा नशीला वस्तु के डस्ट पाये जाने पर इसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने संभावना जतायी है कि भांग को बिहार से तस्करी कर पूरी ले जाया जा रहा होगा. इस जांच अभियान में रेल थाना प्रभारी के अलावे एएसआइ संजय सिंह, अशफाक अहमद, बबन राम, शशिकांत चौबे, सुनील कुमार, चितरंजन आरपीएफ पोस्ट के एएसआइ नरेंद्र कुमार, एचएन राम व एसके दत्ता सहित अन्य शामिल थे.
दुमका आसपास
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जांच शुरू
सड़ा-गला अवस्था में था शव, उठ रही थी दुर्गंध
शनिवार की देर शाम युवक अपने गांव से टेंगधोवा के लिए साइकिल से निकला था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










