सड़क तालाब में तब्दील, राहगीर परेशान

नारायणपुर : जहां एक ओर सरकार पूरे राज्य में चारों तरफ सड़कों के जाल बिछा कर गांव मुहल्ले को प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से सीधी तौर पर जोड़ने का काम कर रही है. वहीं नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय से बिल्कुल सटे नारायणपुर बाजार स्थित बजरंग चौक से दलदला मोड़ तक करीब एक किलोमीटर तक का […]
नारायणपुर : जहां एक ओर सरकार पूरे राज्य में चारों तरफ सड़कों के जाल बिछा कर गांव मुहल्ले को प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से सीधी तौर पर जोड़ने का काम कर रही है. वहीं नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय से बिल्कुल सटे नारायणपुर बाजार स्थित बजरंग चौक से दलदला मोड़ तक करीब एक किलोमीटर तक का मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. यह सड़क नारायणपुर बाजार को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है. सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये है
कि लोगों को बरसात के दिनों में समझ में ही नहीं आता है कि सड़क है या तालाब . इस सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी अब मुश्किल हो गया है. विशेषकर बरसात के मौसम में तो इस सड़क से होकर लोग पैदल भी जाना नहीं चाहते है. क्योंकि पूरा सड़क जैसे मानों की तालाब में तब्दील हो गया है. इसलिए बारिश के मौसम में पैदल जाने पर गड्ढों का पता ही नहीं चल पाता है. कई बार तो चालक इस सड़क पर गिरकर घायल हो चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




