अवैध बालू व गिट्टी लोडेड चार वाहन जब्त

Updated at : 29 Jun 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू व गिट्टी लोडेड चार वाहन जब्त

पथरगामा : पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध बालू व गिट्टी से लदे दो हाइवा व बालू लोडेड दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रजौन मोड़ के समीप पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी ने गिट्टी लोडेड हाइवा संख्या- जेएच 17के/4001 को पकड़ कर पथरगामा पुलिस के हवाले कर दिया […]

विज्ञापन

पथरगामा : पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध बालू व गिट्टी से लदे दो हाइवा व बालू लोडेड दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रजौन मोड़ के समीप पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी ने गिट्टी लोडेड हाइवा संख्या- जेएच 17के/4001 को पकड़ कर पथरगामा पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं बारकोप मोड़ के समीप पथरगामा थाना के एएसआइ बीके ओझा ने बालू लोडेड हाइवा संख्या- जेएच 04सी / 9341 को जब्त कर लिया है.

इधर पथरगामा थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने पुलिस बल के साथ उरकुसिया घाट में छापेमारी कर बिना नंबर के दो बालू लोडेड ट्रैक्टरों को पकड़ा है. पकड़े गये चारों वाहनों को पुलिस थाने ले आयी है. थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने बताया कि बालू व गिट्टी लोडेड वाहनों के पकड़े जाने की सूचना जिला सहायक खनन पदाधिकारी को दे दी गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola