नकली सामान बेचने के आरोप में तीन को जेल

मिहिजाम : ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट एलइडी व टेलीविजन सेट बेचने के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस निरीक्षक जामताड़ा धनंजय सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज की है. सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 420, 465, […]
मिहिजाम : ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट एलइडी व टेलीविजन सेट बेचने के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस निरीक्षक जामताड़ा धनंजय सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज की है. सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 420, 465, 487 के तहत शिकायत दर्ज की गयी है. पुलिस निरीक्षक के बयान में कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि बिहार मुजफ्फरपुर के कुछ लोग जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य पथ किनारे बेवा के निकट श्रीकांत मंडल के आवास पर टीवी व अन्य नकली सामान लाकर सोनी, एलजी कंपनी का लोगो लगाकर इलाके में सस्ते मूल्य पर बेच रहे थे.
सूचना पर बेवा में मां तारा होटल के पीछे श्रीकांत मंडल के आवास पर छापेमारी कर मौके से कुमोद साह, विजय साह व दिनेश कुमार साह को हिरासत में लिया. मौके से 49 टीवी सेट के साथ अन्य समान बरामद किया गया. मौके पर पूछताछ में बरामद सामान का कागजात नहीं दिखा पाये तथा बताया कि टीवी ब्रांडेड कम्पनियों के नहीं बल्कि केवल लोगो लगा हुआ है. मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन निकट रहनेवाले विजय राय की दुकान से समान की खरीद करते थे, जो डुप्लीकेट माल में केवल ब्रांडेड कंपनी का मोनो ग्राम लगा कर देता था तथा इसे 38 सौ से में विजय राय से सामान की खरीद कर 45 सौ में बेचते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




