गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग किया चार घंटे तक जाम

Updated at : 29 May 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग किया चार घंटे तक जाम

रोष. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क पर उतर जताया विरोध ग्रामीणों ने कहा पुलिस ने बल प्रयोग कर निर्दोष काे किया गिरफ्तार नारायणपुर व निरसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नाराज हैं ग्रामीण करमोई व नुर्गी से तीन वाहन व 13 बाइक की थी जब्त नारायणपुर : थाना पुलिस प्रशासन […]

विज्ञापन

रोष. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क पर उतर जताया विरोध

ग्रामीणों ने कहा पुलिस ने बल प्रयोग कर निर्दोष काे किया गिरफ्तार
नारायणपुर व निरसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नाराज हैं ग्रामीण
करमोई व नुर्गी से तीन वाहन व 13 बाइक की थी जब्त
नारायणपुर : थाना पुलिस प्रशासन के खिलाफ सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम कर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि नारायणपुर पुलिस के सहयोग से धनबाद के निरसा पुलिस ने बीती रात्रि रविवार को चोरी की मोटरसाइकिल रखने के संदेह में नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमोई एवं नुर्गी गांव में छापेमारी कर तीन वाहन एवं 13 मोटरसाइकिल जब्त कर की थी. वहीं मामले में छह लोगों को भी पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था. जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़का और करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया.
पुलिस ने दंबगई दिखाते हुए अलमारी तोड़ कर वाहन के कागजात निकाले, विरोध करने पर महिला से की मारपीट : ग्रामीण
आइए जाने क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बीती रात रविवार को निरसा पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के नुर्गी गांव निवासी कयुम अंसारी के घर से दो बोलेरो व दो मोटरसाइकिल एवं करमोई गांव निवासी गोरंगो दास के घर से एक मारुति एवं 11 मोटरसाइकिल जब्त की थी. मामले को लेकर थाना क्षेत्र के करमोई गांव निवासी गोरंगो दास ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे यहां जो मोटरसाइकिल एवं वाहन थे. सभी के कागजात अलमारी में सुरक्षित थे. जिसे पुलिस ने जबरन तोड़ कर सारा कागजात निकाल कर अपने साथ ले गयी और साथ में अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद एवं एक मोबाइल भी छीन ले गये. जिसका विरोध करने पर पुलिस ने घर के महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की. क्रम में मामला तूल पकड़ा और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार एवं वरीय पदाधिकारियों से न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. घटना के बाद सूचना पाकर मेजर बाल्मीकि सिंह, नारायणपुर अंचल इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार, नारायणपुर बीडीओ मो जहीर आलम एवं नारायणपुर के प्रभारी थाना प्रभारी ब्रज किशोर सिंह ने आजसू नेता रियाज अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ बैठ कर आपसी बातचीत के बाद सड़क जाम को हटाया.
भोले-भाले लोगों को साजिश कर फंसाया जा रहा : विधायक
मामले में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि थाना खुला है जनता की सेवा के लिये या जनता से पैसा वसूली करने के लिये. नारायणपुर थाना प्रभारी ने जो किया वह बहुत गलत है. संबंध में डीजीपी से मुलाकात कर दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे. कहा जब थाना प्रभारी स्वयं छापेमारी में शामिल थे तो सुबह कैसे छुट्टी पर चले गये. यह भी जांच का विषय है. कहीं न कहीं एक साजिश के तहत भोले-भाले जनता को फंसाया जा रहा है.
इन्हें ले गयी निरसा पुलिस
धनबाद जिले के निरसा पुलिस ने अपने साथ नारायणपुर थाना क्षेत्र के नुर्गी गांव निवासी फिरोज अंसारी, अलाउद्दीन
अंसारी, कयुम अंसारी, रहुल अंसारी, भूचूंग अंसारी एवं असगर अंसारी को अपने साथ निरसा ले गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola