डाककर्मियों ने सातवां वेतन लागू करने की मांग पर दिया धरना

Updated at : 24 May 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
डाककर्मियों ने सातवां वेतन लागू करने की मांग पर दिया धरना

करमाटांड़ डाकघर के प्रांगण में किया धरना-प्रदर्शन विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड स्थित अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक जीडीएस कर्मचारी संघ शाखा बी देवघर के द्वारा सातवां वेतन लागू करने की मांग को लेकर करमाटांड़ डाकघर के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद साह ने किया. इसमें करमाटांड़ उपडाक […]

विज्ञापन

करमाटांड़ डाकघर के प्रांगण में किया धरना-प्रदर्शन

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड स्थित अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक जीडीएस कर्मचारी संघ शाखा बी देवघर के द्वारा सातवां वेतन लागू करने की मांग को लेकर करमाटांड़ डाकघर के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद साह ने किया. इसमें करमाटांड़ उपडाक घर के अंतर्गत पड़ने वाले सभी ग्रामीण डाक सेवक शामिल हुए. धरना प्रदर्शन के माध्यम से सभी ने एकमत होकर कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मान लेती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. वहीं, संघ के सचिव नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे अति शीघ्र पूरी नहीं करती है तो डाकघरों में ताला लगाया जा सकता है.
इस अवसर पर धनंजय रजक, चांदनी मंडल, विवेक बास्की, बद्री मंडल, विजय रवानी, शेख मुस्तफा, निवास कुमार मंडल, निमाई लाहा, रवींद्र कुमार मंडल, मोहम्मद मोहिउद्दीन, पत्रिक भंडारी, श्यामउद्दीन अंसारी, हीरालाल बास्की, विकास चंद्र मंडल, बासुदेव मंडल, रामदेव सिंह, सुधीर कुमार, परिमल महतो आदि कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola