छह प्रखंडों के बीडीओ के वेतन पर लगी रोक

Updated at : 19 May 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
छह प्रखंडों के बीडीओ के वेतन पर लगी रोक

कुंडहित व जामताड़ा के ब्लाॅक को-ऑर्डिनेटर पर होगी कार्रवाई जीर्णोद्धार होने वाले 150 तालाब की सूची 22 मई तक सबमिट करने को कहा जामताड़ा : समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें सभी प्रखंड के बीडीओ एवं सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. […]

विज्ञापन

कुंडहित व जामताड़ा के ब्लाॅक को-ऑर्डिनेटर पर होगी कार्रवाई

जीर्णोद्धार होने वाले 150 तालाब की सूची 22 मई तक सबमिट करने को कहा
जामताड़ा : समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें सभी प्रखंड के बीडीओ एवं सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान जिले में संचालित विकास कार्य की समीक्षा बारी-बारी से की गयी. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में खराब प्रदर्शन के कारण उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी. साथ ही उपायुक्त ने जामताड़ा एवं कुंडहित प्रखंड के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर पर कार्रवाई करने का निर्देश डीडीसी को दिया. बैठक में कहा गया कि 24 मई को भूमि संरक्षण विभाग की ओर आयोजित होने वाले जल संग्रहण दिवस सप्ताह पर भी चर्चा की गयी. साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि जीर्णोद्धार होने वाले 150 तालाब की सूची 22 मई तक संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दें. वहीं बैठक शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सित अन्य विभाग की भी समीक्षा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola