जामताड़ा को बनायेंगे अत्याधुनिक

Updated at : 08 May 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा को बनायेंगे अत्याधुनिक

जामताड़ा : नपं जामताड़ा कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई. जिसमें नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चंडी चरण दे एवं सभी निवर्तमान एवं वर्तमान वार्ड पार्षदों को नगर प्रबंधक स्नेहा श्री द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी हातिम ताई ने […]

विज्ञापन
जामताड़ा : नपं जामताड़ा कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई. जिसमें नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चंडी चरण दे एवं सभी निवर्तमान एवं वर्तमान वार्ड पार्षदों को नगर प्रबंधक स्नेहा श्री द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी हातिम ताई ने भी सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल को भी सभी निर्वाचित सदस्यों ने बुके देकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नपं जामताड़ा राज्य में एक अलग पहचान बना चुका है. उन्होंने विश्वास जताया की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद एक साथ मिलकर फिर से एक टीम भावना के साथ काम करेंगे. वहीं बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि सब मिल कर जामताड़ा को एक आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करेंगे. बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षद चंडीदास भंडारी, गौउर वाउरी, नीलेश कुमार, शौभना चन्द्रा, निशिकला दास, भूवन चंद्र धीवर, पुष्पा कुमारी, नगर प्रबंधक प्रभु प्रकाश उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola