कुंडहित बन गया बिचौलियों का अड्डा
Updated at : 05 May 2018 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडहित : दस सूत्री मांगों को लेकर सीपीआइ ने कुंडहित प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इससे पूर्व सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने कुंडहित में रैली निकाल कर प्रशासन व सरकार के विरोध में नारेबाजी की. रैली प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए सीपीआइ के जिला सचिव कन्हाई […]
विज्ञापन
कुंडहित : दस सूत्री मांगों को लेकर सीपीआइ ने कुंडहित प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इससे पूर्व सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने कुंडहित में रैली निकाल कर प्रशासन व सरकार के विरोध में नारेबाजी की. रैली प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए सीपीआइ के जिला सचिव कन्हाई माल पहाड़िया ने कहा कि प्रखंड में बिचौलिया काे अड्डा बन गया है.
बीडीओ बिचौलिया से घिरे रहते हैं. बिचौलियाें की ही बात सुनते हैं. प्रखंड में मनरेगा सुस्त हो गया है. रोजगार के अभाव में मजदूरों का पलायन हो रहा है. गांव में कोई काम नहीं रहने से मजदूर बाल-बच्चों के साथ पलायन कर रहे हैं. जल सहिया से लेकर प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता, मुखिया तक रुपये ले रहे हैं. यहां तक प्रधान मंत्री आवास योजना में खुल कर कमीशन खोरी हो रही है. ऐसे में भ्रष्टाचार के आगे गरीबों की एक भी नहीं चल रही है. श्री पहाड़िया ने कहा कि प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा. सभा को गौर रवानी, गौतम खां सहित अन्य ने भी संबोधित किया. सभा के बाद उपायुक्त के नाम लिखित दस सूत्री मांग-पत्र बीडीओ को सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




