पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान
Updated at : 26 Apr 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

टैंकर एसोसिशन की हड़ताल से आइओसी के कई पेट्रोल पंप बंद नहीं मिल रहा पेट्रोल जामताड़ा : पेट्रोल ट्रांसपोर्टर की हड़ताल पर चले जाने से जामताड़ा में भी पेट्रोल की किल्लत दिखने को मिल रही है. शहर में चार में से मात्र दो ही पंप पर पेट्रोल उपलब्ध है. जहां पेट्रोल लेने के लिए सुबह […]
विज्ञापन
टैंकर एसोसिशन की हड़ताल से आइओसी के कई पेट्रोल पंप बंद नहीं मिल रहा पेट्रोल
जामताड़ा : पेट्रोल ट्रांसपोर्टर की हड़ताल पर चले जाने से जामताड़ा में भी पेट्रोल की किल्लत दिखने को मिल रही है. शहर में चार में से मात्र दो ही पंप पर पेट्रोल उपलब्ध है. जहां पेट्रोल लेने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ देखी गयी. पंप प्रबंधक के अनुसार रविवार से ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गये हैं. जसीडीह स्थित ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद है. जामताड़ा में धनबाद एवं रांची से पेट्रोल आ रही है. लेकिन बहुत कम ही उम्मीद है कि इन जगहों से भी पेट्रोल जामताड़ा आ पायेगा. इसलिए ये नहीं कहा जा सकता है कि कब तक पेट्रोल की किल्लत रहेगी. बता दें कि जामताड़ा जिलावासी पहले से ही एटीएम की समस्या से जूझ रहे हैं. वहीं अब पेट्रोल के लिये भी माथापच्ची करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




