क्राइम. हरियाणा व महाराष्ट्र के लोगों को लगायी थी चपत, जांच में खाते से हुआ खुलासा

मिहिजाम : करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर सोमवार को जेल भेज दिया है. आरोपितों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल सेट भी जब्त की है. पुलिस की गिरफ्त में आये लोगों में मो मुस्ताक अंसारी उम्र 34 वर्ष जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के […]
मिहिजाम : करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर सोमवार को जेल भेज दिया है. आरोपितों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल सेट भी जब्त की है. पुलिस की गिरफ्त में आये लोगों में मो मुस्ताक अंसारी उम्र 34 वर्ष जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाकडीह का निवासी है. वहीं दूसरा आरोपित सुबल दास उम्र 28 वर्ष नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनिया गांव का रहने वाला है. जबकि तीसरा आरोपित सूरज दास गिरिडीह जिले के पूर्वी टुंडी इलाके का है.
पकड़े गये लोगों में से मो मुस्ताक पर नीलदहा गांव की रहने वाली महामती बेसरा ने धोखाधड़ी कर बैंक खाता खुलवाने तथा उस खाते का साइबर ठगी में प्रयोग करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले के अनुसंधान में भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 406 तथा 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही थी. पड़ताल के क्रम में सुबल तथा सूरज पुलिस के हत्थे चढ़ गए. महामती की शिकायत पर पुलिस ने इसी वर्ष के जनवरी माह में मिहिजाम थाने में कांड संख्या 05/18 दर्ज किया था. तब से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी. पुलिस का मामले में कहना है कि अभी और कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी है. पूरे रैकेट का मुख्य सरगना तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




