ग्रामीण स्तर पर लोगों को लाभ पहुंचाने का है लक्ष्य

Updated at : 24 Apr 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण स्तर पर लोगों को लाभ पहुंचाने का है लक्ष्य

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित नपं उपाध्यक्ष का किया स्वागत जामताड़ा : परिसदन में सोमवार को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक बैठक हुई़ जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह जामताड़ा जिला प्रभारी सुनील सोरेन, आरएसएस के विभाग कार्यवाह बासुदेव यादव ने भाग लिया़ मौके पर […]

विज्ञापन

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित नपं उपाध्यक्ष का किया स्वागत

जामताड़ा : परिसदन में सोमवार को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक बैठक हुई़ जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह जामताड़ा जिला प्रभारी सुनील सोरेन, आरएसएस के विभाग कार्यवाह बासुदेव यादव ने भाग लिया़ मौके पर उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 05 मई तक मनाया जा रहा है़ अभियान के तहत सभी लोगों को विभिन्न प्रकार के योजना का लाभ गांव स्तर पर कैंप के माध्यम से दिया जायेगा. कहा केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी योजना जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना सहित अन्य योजना का लाभ लोगों को दिया जा रहा है.
बैठक के उपरांत उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद से मुलाकात कर गांव स्तर के लोगों को सभी सरकारी योजना का लाभ देने का मांग की. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन, सुभाष यादव, कमलेश मंडल, जिला बीस सूत्री सदस्य प्रभाष हेंब्रम, मुरारी भूषण सिंह, बेबी सरकार, मितेश साह, दीपक दुबे, तरुण मंडल, सुमित शरण, चंदन राउत, रमेश पंडित, संजय पोद्दार, शुभम साहू, अजीत पासवान, अनूप पांडे सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola