साहब की मेज पर अटके पड़े 51 आवेदन

जामताड़ा : मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. लेकिन यह योजना पदाधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ गया है. स्थिति यह है कि अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आये 51 आवेदन प्रमाण पत्र के अभाव में टेबुल पर ही अटका पड़ा है. योजना का लाभ लेने के […]
जामताड़ा : मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. लेकिन यह योजना पदाधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ गया है. स्थिति यह है कि अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आये 51 आवेदन प्रमाण पत्र के अभाव में टेबुल पर ही अटका पड़ा है. योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक के पास जाति,
आवासीय तथा आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है. प्रखंड के पदाधिकारी यह कह कर प्रमाण-पत्र नहीं बनाते हैं कि खतियान जरूरी है. कोई व्यक्ति चालीस से पचास वर्ष से एक ही जगह में रह रहे हैं. शादी के बाद ससुराल में ही बस गये हैं. उनके पास खतियान नहीं है. मां के नाम से रहने के बाद भी अंचल से प्रमाण-पत्र नहीं बनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




