बिहार जा रहा बालू लोडेड ट्रक जब्त

Updated at : 19 Apr 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार जा रहा बालू लोडेड ट्रक जब्त

जामताड़ा : नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू ट्रकों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रहा है. मंगलवार की रात्रि को नाला पुलिस की गस्ती दल ने बालू लदे एक ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है. सूचना पाकर जिला सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन ने नाला थाना पहुंच कर जब्त ट्रकों के […]

विज्ञापन

जामताड़ा : नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू ट्रकों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रहा है. मंगलवार की रात्रि को नाला पुलिस की गस्ती दल ने बालू लदे एक ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है. सूचना पाकर जिला सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन ने नाला थाना पहुंच कर जब्त ट्रकों के चालक से चालान की मांग की तो चालान भी नहीं मिला. जिला सहायक खनन पदाधिकारी श्री हरिजन ने कहा कि ट्रक में एक हजार सीएफटी बालू लदा था. चालक से पूछने पर कहा कि वे बिहार के सहरसा के रहनेवाले हैं.

श्री हरिजन के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर चालक मु अब्बास बिहार सहरसा तथा वाहन मालिक राजीव कुमार को आरोपित बनाया है. बता दें कि इससे पूर्व भी नाला अजय नदी के बालू घाट से बालू का उठाव कर रात भर बालू ट्रक चलने की शिकायत मिलती थी, जो बालू बिहार जाता था. सूत्रों के मुताबिक बिहार में प्रति ट्रक बालू नौ से दस हजार रुपये की दर से बिक्री होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola