साइबर ठगी कर खोला आलीशान लाइन होटल

Updated at : 05 Apr 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगी कर खोला आलीशान लाइन होटल

जामताड़ा : पिता होमगार्ड पुत्र साइबर क्राइम का मास्टरमाइंट, इस बात का खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ जब नारायणपुर पुलिस, जामताड़ा साइबर पुलिस तथा छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से नारायणपुर थाना क्षेत्र झिलुआ गांव से लखन मंडल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो कई बड़े राज सामने आये. […]

विज्ञापन

जामताड़ा : पिता होमगार्ड पुत्र साइबर क्राइम का मास्टरमाइंट, इस बात का खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ जब नारायणपुर पुलिस, जामताड़ा साइबर पुलिस तथा छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से नारायणपुर थाना क्षेत्र झिलुआ गांव से लखन मंडल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो कई बड़े राज सामने आये.

आरोपी लखन मंडल के पिता जामताड़ा के एक बैंक में होमगार्ड जवान के रूप में तैनात है. वहीं गिरफ्तार साइबर अपराधी विकास मंडल का भी पिता होमगार्ड जवान है, जो रेलवे साइडिंग में तैनात है. पुलिस सूत्र के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में फर्जी बैंक अधिकारी बन कर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है. दोनों आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गयी है. इस सफलता में साइबर डीएसपी सुमित कुमार एवं नारायणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का अहम योगदान है.

साइबर ठगी के पैसे से लखन ने खोला आलीशान लाइन होटल : गिरफ्तार साइबर अपराधी लखन मंडल साइबर क्राइम का वांटेड अपराधी है. लखन ने करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किया है. आरोपी ने साइबर ठगी से अर्जित पैसा से पबिया-नारायणपुर के बीच में राम लखन नामक आलीशान लाइन होटल भी खोला है. साथ ही आरोपी के पास लाखों रुपये का आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ी है.
होमगार्ड जवान का पुत्र निकला साइबर ठग
कहते हैं साइबर डीएसपी
लखन मंडल साइबर ठग का मुख्य आरोपी है. लखन ने साइबर ठगी के पैसे से एक लाइन होटल बनवाया है. साइबर पुलिस आरोपी के बैंक खाता एवं संपत्ति की गहन जांच कर रही है.
– सुमित कुमार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola