ट्यूमर का ऑपरेशन करा कर वापस लौटी महिला

Updated at : 05 Apr 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
ट्यूमर का ऑपरेशन करा कर वापस लौटी महिला

विधायक ने इलाज में की थी आर्थिक मदद जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड के चाकड़ी गांव निवासी सुखमनी हेंब्रम पैसा के अभाव में बीमार घर में बैठी थी. जामताड़ा विधायक डाॅ इरफान अंसारी को जानकारी हुई तो सर्वप्रथम वह चाकड़ी गांव पहुंचकर सुखमनी के परिजन से मुलाकात की फिर जाकर विधायक ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर […]

विज्ञापन

विधायक ने इलाज में की थी आर्थिक मदद

जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड के चाकड़ी गांव निवासी सुखमनी हेंब्रम पैसा के अभाव में बीमार घर में बैठी थी. जामताड़ा विधायक डाॅ इरफान अंसारी को जानकारी हुई तो सर्वप्रथम वह चाकड़ी गांव पहुंचकर सुखमनी के परिजन से मुलाकात की फिर जाकर विधायक ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर सुखमनी को रांची ले गया. रांची में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम गठित किया गया. जांच के दौरान पाया गया कि सुखमनी को ट्यूमर हो गया है . जिसका वजन एक किलोग्राम था. फिर विधायक ने करीब लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च कर सुखमनी का सफल ऑपरेशन कराया. डॉक्टर ने भी माना कि अगर इलाज में एक-दो दिन की और देरी होती तो शायद बचा पाना मुश्किल हो जाता.
बुधवार को सुखमनी स्वास्थ्य होकर जामताड़ा पहुंची. जिससे मिलने जामताड़ा विधायक डां अंसारी पहुंचे. इस मौके पर विधायक ने कहा की मैं पहले एक डॉक्टर हूं और फिर विधायक तो एक डॉक्टर का फर्ज होता है कि वह मरीज का पहले इलाज करे और वही मैंने किया. यहां के युवाओं को जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है.भविष्य अंधकार मय है. ऐसी स्थिति में हम सब को एक होना होगा तभी हमारा विकास हो पायेगा. मौके पर निर्मल मुर्मू, शत्रुघ्न मुर्मू, काली मुर्मू, बेटा मुर्मू, पान मुर्मू, जोरेश्वर हेंब्रम, जिया मुनि, आनंद मुर्मू, परिमल मंडल आदि लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola