नवजात के परिजनों ने एएसआइ पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

Updated at : 08 Feb 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
नवजात के परिजनों ने एएसआइ पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

जामताड़ा : सदर अस्पताल से बच्चा चोरी मामले में बच्चे के अभिभावक व मां हलीमा बीबी एवं पिता बाबूजन मियां सहित सहीना बीबी, तेफुन बीबी, कलीजन बीबी, कमरुद्दीन मियां, तस्लीम अंसारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत कर नगर थाना के एएसआइ रमानंद पर जाति सूचक शब्द कहकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. बताया […]

विज्ञापन

जामताड़ा : सदर अस्पताल से बच्चा चोरी मामले में बच्चे के अभिभावक व मां हलीमा बीबी एवं पिता बाबूजन मियां सहित सहीना बीबी, तेफुन बीबी, कलीजन बीबी, कमरुद्दीन मियां, तस्लीम अंसारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत कर नगर थाना के एएसआइ रमानंद पर जाति सूचक शब्द कहकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. बताया कि घटना के दिन सूचना पर थाना से तीन पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे. उन सभी में से रमानंद पासवान का व्यवहार काफी खराब था.

बच्चा चोरी होने के मामले में उल्टे उन्हीं लोगों को वे दोषी ठहराते हुए गाली-गलौज करने लगे. वहीं उन्होंने जाति सूचक शब्द कहकर भी गाली-गलौज की. जिसके बाद सभी परिजन परेशान होकर अस्पताल के गेट समक्ष धरना पर बैठ गये. लोगों ने दोषी पुलिस पदाधिकारी के पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. वहीं मामले में एएसआइ रमानंद पासवान का कहना है कि घटना के दिन वे अस्पताल नहीं गये थे. उन पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola