जामताड़ा में छात्रा का अपहरण दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

जामताड़ा : जामताड़ा के मेझिया पंचायत स्थित मोजरा गांव की रहने वाली नौवीं की छात्रा का अपहरण उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी. वह मंगलवार की शाम से ही अपने घर से लापता थी. परिजनों ने बुधवार को गांव के […]
जामताड़ा : जामताड़ा के मेझिया पंचायत स्थित मोजरा गांव की रहने वाली नौवीं की छात्रा का अपहरण उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी. वह मंगलवार की शाम से ही अपने घर से लापता थी. परिजनों ने बुधवार को गांव के ही खेत में उसका शव बरामद किया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है. उधर, पुलिस ने मृत छात्रा के मामा के बयान पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




