िदनदहाड़े वृद्ध से 40 हजार की छिनतई

Updated at : 25 Jan 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
िदनदहाड़े वृद्ध से 40 हजार की छिनतई

शोर करने के बाद बाइक छोड़ भागा अपराधी जामताड़ा : बैंक से पैसे की निकासी कर घर जाने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने जामताड़ा के कायस्थपाड़ा निवासी 70 वर्षीय फनीभूषण चांद से 40 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. वहीं भागने के क्रम में अपराधी अपनी बाइक को छोड़ गया. सूचना मिलते […]

विज्ञापन

शोर करने के बाद बाइक छोड़ भागा अपराधी

जामताड़ा : बैंक से पैसे की निकासी कर घर जाने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने जामताड़ा के कायस्थपाड़ा निवासी 70 वर्षीय फनीभूषण चांद से 40 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. वहीं भागने के क्रम में अपराधी अपनी बाइक को छोड़ गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. बाइक को जब्त कर थाना लायी है. इस संबंध में पीड़ित फनीभूषण चांद ने जामताड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है. कायस्थपाड़ा निवासी फनीभूषण चांद बुधवार को एसबीआइ की मुख्य शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद वे अपनी बहन स्वतंत्रता सेनानी नेतालीबाला सेन के साथ रिक्शा से घर जा रहे थे.
घर पहुंचे के बाद वे रिक्शा वाले का पैसा दे रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचा और 40 हजार रुपये से भरा बैग छीन का भागने लगा. इस पर वृद्ध ने शोर मचाया तो अपराधी बाइक छोड़ कर भाग गया. वहीं पुलिस द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगह पर छापेमारी कर रही है. जब्त बाइक बोकारो की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola