जामताड़ा के शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की गाथा पढ़ेंगे देशवासी

सीआरपीएफ में कमांडेंट थे मिहिजाम के प्रमोद मिहिजाम : देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले शहीदों की शौर्य गाथा ‘भारत के वीर’ नामक पुस्तक का लोकार्पण केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स की ओर किया गया. इस पुस्तक में जामताड़ा जिले के मिहिजाम के सीआरपीएफ के शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की वीरता को सचित्र दर्शाया […]
सीआरपीएफ में कमांडेंट थे मिहिजाम के प्रमोद
मिहिजाम : देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले शहीदों की शौर्य गाथा ‘भारत के वीर’ नामक पुस्तक का लोकार्पण केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स की ओर किया गया. इस पुस्तक में जामताड़ा जिले के मिहिजाम के सीआरपीएफ के शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार की वीरता को सचित्र दर्शाया गया है. इसमें सभी केंद्रीय बलों के एक-एक वीर शहीद के बारे में जानकारी दी गयी है. शनिवार को नयी दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू व हंसराज अहीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृहसचिव राजीव गौबा, अभिनेता अक्षय कुमार ने किया. कार्यक्रम में केंद्रीय आर्म्ड सुरक्षा बल के सभी डीजी एवं सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी के अलावा शहीद प्रमोद कुमार की पत्नी नेहा त्रिपाठी भी शमिल हुईं.
जामताड़ा के शहीद…
सीआरपीएफ के शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार 15 अगस्त 2017 को श्रीनगर के नौहटा चौक पर आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गये थे. प्रमोद कुमार को सीआरपीएफ की 49 वीं बटालियन के ध्वजारोहण समारोह के बाद नौहटा चौक पर आतंकी हमला की सूचना मिली थी. सूचना पर फौरन मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गये थे और जवानों को लीड करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था. इसी बीच आतंकियों की एक गोली उनके सिर पर लगी. उनके शहादत को पूरे देश ने सम्मान दिया. केंद्र सरकार ने उन्हें देश में वीरता के दूसरे सबसे बड़े सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की है.
क्या कहती हैं नेहा त्रिपाठी
शहीद प्रमोद कुमार की पत्नी नेहा त्रिपाठी ने पुस्तक विमोचन पर कहा कि उन्हें अपने पति की शहादत पर काफी गर्व है. देश की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी जान न्यौछावार कर दी. बुक के विमोचन के लिए उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय आर्म्ड फोर्स के प्रति आभार जताया. कहा कि इससे देश के लोगों के अपने देश के वीर सूपतों के बारे में जानने का मौका मिलेगा. यह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




