भाजयुमो ने किया मंडल प्रभारी की घोषणा

Updated at : 16 Jan 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
भाजयुमो ने किया मंडल प्रभारी की घोषणा

जामताड़ा : कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मितेश साह ने जिले के दो नगर व 12 मंडलों के प्रभारियों की घोषणा की है. इसमें जामताड़ा नगर के लिए तरुण मंडल, नारायणपुर के लिए दीपक दुबे, पबिया के लिए शुभम साह, गोपालपुर के लिए पवन मंडल, करमाटांड़ […]

विज्ञापन

जामताड़ा : कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मितेश साह ने जिले के दो नगर व 12 मंडलों के प्रभारियों की घोषणा की है. इसमें जामताड़ा नगर के लिए तरुण मंडल, नारायणपुर के लिए दीपक दुबे, पबिया के लिए शुभम साह, गोपालपुर के लिए पवन मंडल, करमाटांड़ के लिए सम्राट मिश्रा, जामताड़ा ग्रामीण के लिए सूरज शर्मा, गोरायनला के लिए राकेश गुप्ता, मिहिजाम नगर के लिए पिंटू गुप्ता, खैरा मंडल के लिए कुंदन कुमार, नाला मंडल के लिए मुकेश यादव, बिंदापाथर मंडल के लिए अजय पांडे, फतेहपुर मंडल के लिए रूपेश सिंह, बगडेहरी मंडल के लिए राजेश गोस्वामी, कुंडहित मंडल के लिए राजीव सोरेन को प्रभारी बनाया गया.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 जनवरी से साहिबगंज के पंचकठिया से संताल विकास पदयात्रा का शुभारंभ हो चुका है. पाकुड़, दुमका होते हुए 23 जनवरी को देवघर में जाकर समाप्त होगी. जामताड़ा जिले से एक पूरक पदयात्रा 19 जनवरी को करमाटांड़ से निकाली जायेगी, जो करौं, सिकटिया होते हुए 20 जनवरी को सारठ चौक पहुंचकर मुख्य यात्रा में सम्मिलित होकर देवघर के लिए रवाना होगी.

राज्य की जनता कर रही है असुरक्षित महसूस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola