इडी सीज करेगी साइबर अपराध की संपत्ति

विद्यासागर/जामताड़ा : एसपी डॉ जया राय बुधवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में साइबर अपराधी के घरों का सुपरविजन किया. एसपी ने लगभग 20 से 25 घरों को देखा. इसके बाद थाना क्षेत्र के फोफनाद, सियाटांड़ तथा घोसकोटांड़ गांव के हाल में दर्ज हुए साइबर अपराधी के घर का सुपरविजन किया. कांड संख्या […]
विद्यासागर/जामताड़ा : एसपी डॉ जया राय बुधवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में साइबर अपराधी के घरों का सुपरविजन किया. एसपी ने लगभग 20 से 25 घरों को देखा. इसके बाद थाना क्षेत्र के फोफनाद, सियाटांड़ तथा घोसकोटांड़ गांव के हाल में दर्ज हुए साइबर अपराधी के घर का सुपरविजन किया. कांड संख्या 265/17 सियाटांड़ गांव, कांड संख्या 311/17 फोफनाद गांव तथा कांड संख्या 313/17 घोयकोटांड़ गांव के साइबर अपराधी के घरों को देखा.
इसके बाद एसपी ने सीओ के माध्यम से साइबर अपराधी के घरों के चल एवं अचल संपत्ति का आकलन करने का निर्देश दिया. बता दें कि आकलन की रिपोर्ट ईडी को भेजी जायेगी. आकलन में सही पाया जाता है तो साइबर अपराधी के घर को सीज कर दिया जायेगा. सूत्र के मुताबिक करमाटांड़ थाना से दस साइबर अपराधी के चल एवं अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए ईडी को रिपोर्ट भेजी गयी है. डीजीपी ने जामताड़ा में साइबर अपराधी को लेकर बैठक किया है तब से साइबर अपराधियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी हुई है. हर सोमवार को भी डीजीपी साइबर अपराधी की समीक्षा रिपोर्ट लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




