आपसी विवाद में महिला पर फेंका बम, घायल

जामताड़ा/ विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला पर बम फेंक दिया. इस घटना में महिला घायल हो गयी. उसे जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में गांव के नौ लोगों काे आरोपित बनाया गया है. वहीं पुलिस मामले […]
जामताड़ा/ विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला पर बम फेंक दिया. इस घटना में महिला घायल हो गयी. उसे जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में गांव के नौ लोगों काे आरोपित बनाया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
सकलपुर गांव निवासी गोविंद मंडल व सहदेव मंडल के बीच कई दिनों से जमीन विवाद चल रहा है. रविवार को सहदेव मंडल की पत्नी विमली देवी तालाब से नहा कर घार लौट रही थी. इसी दौरान उस पर बम फेंका गया. बम लगने से उसका चेहरा बूरी तरह जल गया है. उसका पुत्र गौरी शंकर मंडल गांव में नहीं था. इस कारण उसके चचेरे भाई गणेश चंद्र मंडल ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




